फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वालो पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1, 2 और 3 ने मिलकर बाइक चोरी के चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइकें बरामद की गई हैं। चार में से दो आरोपियों से खुलासा हुआ कि उन्हें नशा करने के लिए रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने बाइक चोरी की और उसे बेचने की फिराक में थे। वहीं तीसरे आरोपी से खुलासा हुआ कि उसे बाइक चलाने का शौक है, खुद की बाइक न होने पर उसने बाइक चोरी की।
विज्ञापन

सीआईए-3 ने काला आंब मोड़ पर चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हाली कॉलोनी निवासी शाहरुख और भारत नगर निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई। आरोपी स्काई लार्क के पास पिज्जा गैलरी के बाहर से चोरी की प्लसर बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी हैं। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सीआईए-1 ने गुप्त सूचना पर एक आरोपी को चोरी की स्प्लेंडर बाइक सहित रिफाइनरी पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव ददलाना निवासी अरुण के रूप में हुई। आरोपी ने उपरोक्त बाइक सलारगंज गेट के पास कपड़े की दुकान के सामने से चोरी होन की बात कही।
विज्ञापन

सीआईए-2 ने एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साई कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ बल्लू के रूप में हुई। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। चांदनी बाग थाने में दर्ज मारपीट और झपटमारी के एक मुकदमे में आरोपी जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ में बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक है लेकिन उसके पास बाइक नहीं है। इसलिए उसने बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें