पानीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वे सबसे पहले इस पोर्टल को ही हटाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस बनने के बाद वे प्रदेश में चार डिप्टी सीएम भी बनाएंगे। ये फैसला उन्होंने 2019 में ही ले लिया था।
पानीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर फेलियर साबित होने के आरोप लगाए हैं। हुड्डा वीरवार को अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की समस्याएं जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बात करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की वजह से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे किसान दुखी है। पोर्टल पर सही आंकड़े न होने की वजह से किसानों को योजनाओं तो दूरी की बात अपनी फसल का भी सही दाम नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने काफी लेट एमएसपी की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह सबसे पहले इस पोर्टल को ही हटाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस बनने के बाद वह प्रदेश में चार डिप्टी सीएम भी बनाएंगे। ये फैसला उन्होंने 2019 में ही ले लिया था। एसआरके गुट के बयानों पर हुड्डा ने कहा कि उनकी बातें वे ही जानें। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप शर्मा, इसराना से कांग्रेसी विधायक बलबीर बाल्मीकि, सचिन कूंडू, खुशीराम जागलान समेत कई नेता मौजूद रहे।