फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ कारखाने पर उड़नदस्ता का छापा, पानी व बर्फ के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उड़नदस्ता, नगर निगम, बिजली निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कुटानी रोड स्थित बर्फ कारखाने पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर पहुंची टीमों ने यहां से बर्फ और पानी के दो सैंपल उठाकर जांच के लिए करनाल लैब भेज दिया। 10 दिन बाद सैंपल की रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम को कुटानी रोड स्थित मंगतराम बर्फखाना की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि इसे बिना किसी अनुमति के चलाया जा रहा है। उड़न दस्ते ने यहां शनिवार को छापामारी की। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग, बिजली निगम और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। नगर निगम ने जांच करने पर पाया कि रिहायशी प्लॉट में कमर्शियल काम किया जा रहा है। यह बिल्डिंग भी कंडम मिली। नगर निगम से किसी प्रकार की एनओसी नहीं ली गई थी। बिजली निगम की जांच में लोड अधिक पाया गया। बिजली निगम ने बर्फ खाना मालिक रामायणी चौक निवासी मंगतराम के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
उड़नदस्ता की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां बर्फ कारखाना से बर्फ और पानी के दो सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए करनाल लैब में भेज दिए गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संदीप चौधरी, खाद्य एंव सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें