फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 35 लाख से बनाया अब तोड़ा गया शौचालय

विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड पर बने हुए टॉयलेट के अंदर लगे सामान को बाहर निकालते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब पांच साल पहले 35 लाख रुपये से बनाए शौचालय को वीरवार को तोड़ दिया। निगम ने कहा कि ये शौचालय ग्रीन बेल्ट की जमीन पर था। इसकी शिकायत सीएम विंडों पर दी गई थी। वहीं, जब इस पर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने रिपोर्ट मांगी तो निगम को ये कार्रवाई करनी पड़ी। खास बात ये है कि इसके निर्माण से पहले निगम ने हुडा विभाग से एनओसी तक नहीं ली थी। इस पर अब कार्रवाई की जाएगी। निगम ने उस एजेंसी को भी तलब किया है जिसने इसका निर्माण किया था।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह भी है कि इस ग्रीन बेल्ट की जमीन पर एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है। इसे भी यहां से हटाने की निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इसी ग्रीन बेल्ट पर सैकड़ों कब्जे भी हैं, जो किसी को दिखाई ही नहीं दिए। वहीं, निगम अधिकारी अपनी इस कारगुजारी पर बयानबाजी देने से भी बचते दिखे। मुख्यमंत्री के ओएसडी के जारी आदेशों में कहा गया है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ नहीं होना चाहिए। ये जमीन खाली रहनी चाहिए।
लापरवाही से लगा 35 लाख का चूना, लोगों के सामने दुविधा
स्वच्छ भारत मिशन के इस प्रोजेक्ट में अगर निगम हुडा से एनओसी लेता या दूसरी जगह इस शौचालय का निर्माण करता तो निगम को ये शौचालय हटाना नहीं पड़ता। निगम की इस लापरवाही से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बबैल एरिया शहर का मुख्य चौक है। इस शौचालय में रोजाना सैकड़ों लोग शौच के लिए आते हैं। अब इनके सामने शौच के लिए सबसे बड़ी मुसीबत खड़ी होगी।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में था इसलिए तोड़ा गया
बबैल नाके पर करीब पांच साल पहले एक सार्वजनिक शौचालय ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनाया गया था। इसकी शिकायत पर निकाय अधिकारियों ने संज्ञान लिया और इसे हटवाने के निर्देश दिए। निर्देशों में साफ तौर पर ग्रीन बेल्ट की जमीन को खाली रखने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों पर कार्रवाई की गई है। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें