फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक : पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी-दो बेटों को मार डाला, घर में निकलीं चींटियां तो खुला राज

Sat, 27 Mar 2021 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में घर से मिले कंकाल का आरोपी अहसान सैफी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के पानीपत में एक घर में खुदाई के दौरान तीन कंकाल मिले थे। इस आरोप में पुलिस ने मृतका के पति अहसान सैफी को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहा है। आरोपी अहसान सैफी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी नाजनीन के साथ रोज के झगड़ों से परेशान था और इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था।सैफी के मुताबिक झगड़ों से तंग अकार उसने नाजनीन को तलाक दे दिया और उसके बाद हत्या की प्लानिंग रची। नवंबर 2016 में आरोपी इसके लिए कैराना गया और वहां से नशे की गोलियां खरीद कर लाया और पत्नी को खिला दी। आरोपी ने उसके दो मासूम बेटों पर भी दया नहीं दिखाई और उन्हें भी नशे की ओवरडोज देकर मार डाला। फिर कमरे में अंगीठी जलाकर उनका दम घोंट दिया। बाद में उनके शव को गड्ढे में दबाकर मकान बेचकर फरार हो गया। मकान खरीदने वाली महिला ने घर का फर्श ऊपर उठवाने के लिए काम शुरू करवाया। इस दौरान एक जगह से काफी चींटियां निकलते देख जब मिस्त्री ने वहां खुदाई की तो नीचे गड्ढे से तीन कंकाल मिले। 
विज्ञापन

नाजनीन को घर से बाहर नहीं निकलने देता था आरोपी

2 of 5
घर से मिले कंकाल। - फोटो : फाइल फोटो
पानीपत के सीआईए -1 ने मूलरूप से मुंबई की कल्याणी घाट निवासी मृतका नाजनीन के परिवार से संपर्क किया है। नाजनीन के पिता मुन्ना शेख से सीआईए-1 प्रभारी राजपाल अहलावत ने बात की और उन्हें घटना के बारे में जानकारी देकर पूछताछ के लिए पानीपत सीआईए कार्यालय बुलाया। नाजनीन के पिता मुन्ना ने बताया कि वह हाल में वाराणसी के पास रह रहा है। एक से दो दिन में वह पानीपत पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी अहसान सैफी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आरोपी अहसान सैफी को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम दोहरा भी सकती है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि अहसान सैफी ने गुरुग्राम के बाद पानीपत में मकान लिया। वह नाजनीन को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। इसके अलावा नाजनीन के पिता मुन्ना का कॉल आता तो वह उसकी बात कराने के बजाय खुद फोन उठाता और बोल देता था कि नाजनीन घर पर नहीं है। कभी कहता कि वह पड़ोसी के घर गई तो कभी कहता कि डॉक्टर के पास दवा लेने गई है। 
 

4 of 5
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीआईए-1 प्रभारी राजपाल को नाजनीन के पिता मुन्ना शेख ने बताया कि वह इस निकाह से खुश नहीं थे। नाजनीन के पहले भी दो बेटे साजिद और सोहिल थे। इसके अलावा वह जब भी अहसान से बात करते तो वह उन्हें धमकाता था। अहसान सैफी ने निकाह के तीन माह बाद एक बार नाजनीन से बात कराई थी, जो उनकी अंतिम बातचीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में घर से मिले कंकाल। - फोटो : फाइल फोटो
पानीपत के शिव नगर स्थित पवन के मकान में तीन कंकाल मिले थे। इस मामले में पुलिस ने भदोई से पूर्व मकान मालिक अहसान सैफी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि तीन में एक कंकाल उसकी दूसरी पत्नी नाजनीन और दो कंकाल नाजनीन के बेटों के थे। तीनों उसे पहली पत्नी से मिलने से रोकते थे, इस वजह से उसने तीनों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें