फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर जला, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा

Wed, 19 Jun 2024 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास एक इमारत में आग लगी हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे जहां एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
पानीपत में आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में लाल बत्ती चौक स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास वाली दो मंजिला इमारत के दूसरे तल पर आग लग गई। इस तल पर एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड का कार्यालय बना हुआ था। आगजनी में कार्यालय का सारा फर्नीचर जल गया। 
विज्ञापन




आगजनी की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर एक गाड़ी भेज कर आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को जान से संबंधित हानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास एक इमारत में आग लगी हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे जहां एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में आग लगी हुई थी। दमकल विभाग की गाड़ी ने जीटी रोड से ही कार्यालय पर पानी बरसाया। इसके साथ पाइप से कार्यालय के अंदर की आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें