फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवोदय स्कूल में 10वीं के छात्रों में झगड़ा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। नौल्था गांव स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में सीट पर बैठने के लिए छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। 10वीं के छात्रों ने एक छात्र पर हमला कर दिया जिससे सिर में कड़ा लगने से वह घायल हो गया। झगड़े के बाद शिक्षक छात्र को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और मेडिकल कराया। अभी परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

नौल्था गांव में जवाहर नवोदय में शुक्रवार को छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। 10वीं के छात्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके सिर में दर्द था। वह कक्षा में ही सिर बैंच पर रखकर सो गया था। कक्षा में कुछ छात्र शोर कर रहे थे। तीन छात्रों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उसने उन्हें शांत रहने को कहा तो उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी परेड मैदान में पहुंच गए और वहां पर उसके सिर में कड़ा मार दिया। जिससे सिर से खून बहने लगा। घायल छात्र का प्राथमिक उपचार कराया गया। लेकिन बाद में छात्र के सिर में तेज दर्द होने लगा तो शिक्षक उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर छात्र का उपचार किया गया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना आई थी। अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- महीपाल, प्रभारी थाना इसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें