फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्म्स लाइसेंस में बड़े खेल की आशंका, रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डीसी कार्यालय में आर्म्स लाइसेंस बनाने में बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है। इससे संबंधित कुछ फाइलों पर पिछले डीसी जाते-जाते साइन कर गए हैं, जबकि ये फाइलें लंबे समय से पेंडिंग पड़ीं थीं। इसी को लेकर अब गड़बड़ी संबंधी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते मौजूदा डीसी ने पुराने डीसी के आखिरी दिनों में पास की गईं आर्म्स लाइसेंस की फाइलों को तलब कर लिया है, वहीं पुराने डीसी के पीए दीपक को भी रिलीव कर दिया गया है। वे यहां शुगर मिल से प्रतिनियुक्ति पर थे।
दीपक पिछले करीब 10 साल से शुगर मिल से डेपुटेशन पर डीसी कार्यालय में थे। उन्हें बतौर डीसी का पीए तैनात किया गया था। अब दीपक को वापस शुगर मिल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शुगर मिल के एमडी नवदीप नैन ने नई मिल में आईटी ऑपरेटर की कमी होने की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने पत्र लिखकर दीपक को वापस भेजने के बारे में लिखा था। दीपक भाटिया जूनियर प्रोग्रामर हैं। डीसी ने इसके बाद दीपक को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने बुधवार को चार सहायक भी बदल दिए हैं। स्थापना शाखा से पवन कुमार को बदलकर शिकायत शाखा में लगाया गया है। यहां से अनूप सिंह को स्थापना शाखा में लगाया गया है। एसडीएम कार्यालय पानीपत से सीमा रानी को एलपीए ब्रांच में लगाया गया है। मतलौडा तहसील में रीडर इंद्रजीत को इसराना तहसील में रीडर लगाया गया है।
मेरे कार्यभार संभालने से पहले आर्म्स लाइसेंस की कुछ फाइलों को पास किया गया है। उनके रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। दीपक भाटिया को रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार दहिया, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें