फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सात माह से बिजली का खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कारद के एक किसान ने खेत का ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम के सामने गुहार लगाई। उनका आरोप है कि ढाई माह तक बिजली निगम अधिकारियों को कई बार गुहार लगाई। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसान दिलबाग सिंह ने बताया कि उसके खेत का बिजली ट्रांसफार्मर करीब सात माह पहले खराब हो गया था। उसकी बरसीम व जईं की फसल बर्बाद हो गई थी। गेहूं की फसल के लिए किसी दूसरे किसान से किराये पर पानी चलवाया।
किसान दिलबाग सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली निगम पर कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने किसान की शिकायत सुन बिजली निगम के अधिकारी को तुरंत समाधान कराने के निर्देश दिए। समस्या समाधान शिविर में इसराना के दीपक ने फैमिली आईडी में आय ठीक कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान कराने की प्राथमिकता दें। शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को ले कर जिस उम्मीद से शिविर में आते है अधिकारी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी नई हिदायतों के अनुसार अब समाधान शिविर सप्ताह में दो बार सोमवार व वीरवार को लगेगा। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत ले कर पहुंच सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें