फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ विहार में पिता और पुत्र मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में वीरवार को जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों की तबीयत चार दिन से खराब थी। दो दिन पहले सिविल अस्पताल में आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। वीरवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच वीरवार को विदेश से 22 लोग लौटे, इन सभी को ट्रेस कर लिया गया है। इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है, इसके साथ ही इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वीरवार को मिलाकर अब तक विदेश से 647 लोग लौटे हैं। इनमें यूके से लौटे पिता-बेटी ओमिक्रोन पॉजिटिव मिले थे, जिसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। बुधवार तक विदेश से लौटे 30 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सकता था, वीरवार को इनमें से पांच लोगों को ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया गया है। 25 लोगों का अभी भी पता नहीं है।
59 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज
जिले में कुल 9.70 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगना है। अब भी जिले में 70 हजार लोगों को टीके की कोई भी डोज नहीं लगी है। जिले के 59 प्रतिशत पात्रों को कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी है। 80 लाख ऐसे पात्र हैं जिन्होंने समय बीत जाने के बाद भी टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

दोगुनी हुई सैंपलिंग
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग को बढ़ाने पर जोर दिया है। पिछले दो सप्ताह में सैंपलिंग दोगुनी हो गई है। दो सप्ताह पहले तक सिविल अस्पताल में औसतन 550-600 लोगों की कोरोना जांच होती थी। अब कोरोना की सैंपलिंग 1500 से ज्यादा है।
विदेश से आए लोगों को ट्रेस करने का कर रहे हैं प्रयास
विदेश से आए अब तक 25 लोग ट्रेस नहीं हुए हैं। इनको ट्रेस करने में पुलिस की मदद ली जा रही है। जो लोग ट्रेस हो चुके हैं, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कर रहे हैं। आइसोलेट किया जा रहा है। वीरवार को कोरोना के नए केस मिले हैं। इनको अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। - डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें