फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर परिजनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिजनों में आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने जिला सचिवालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मृतका के पति और ससुरालियों की मांग करते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। एसपी ने पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

15 अप्रैल को संदिग्ध हालत में टिटाना गांव में आरती उर्फ सुनीता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई थी। मृतका के भाई झज्जर के खेतावास गांव निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया था कि उसकी बहन आरती उर्फ सुनीता की शादी 13 साल पहले समालखा के टिटाना के सालिंद्र के साथ हुई थी। उनका आरोप था कि पति के परिवार की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण वह सुनीता के साथ मारपीट करता था। जिस कारण काफी समय से उनके बीच झगड़ा चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें