फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु ग्रंथ साहिब उठाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के दो मंदिरों से गुरु ग्रंथ साहिब जबरदस्ती ले जाने और मंदिरों में निहंगों के तलवार लहराने का मामला गर्माता जा रहा है। श्री संत द्वारा हरि मंदिर ट्रस्ट सेठी चौक के पदाधिकारियों ने जिला सचिवालय पर रोष व्यक्त किया और उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने मंदिर में तलवार लहराने को गलत बताया और इसमें कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन ने गुरुद्वारा साहिब की जगह दूसरे देवी देवता की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी कर दी है। मंदिर में इसके लिए मंगलवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

श्री संत द्वारा हरि मंदिर ट्रस्ट सेठी चौक के सचिव हरनारायण जुनेजा, खजांची दर्शनलाल व वीनित कुमार की अगुवाई में सदस्य सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर में वर्षों से गुरु ग्रंथ साहिब हैं। वे यहां उनकी पूरी सेवा करते हैं और मंदिर एक तरह से दो धर्मों की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रविवार को 100-150 निहंग व सिख समुदाय के लोग मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर से जबरदस्ती गुरु ग्रंथ साहिब उठा लिया। उन्होंने इस तरह गुरु ग्रंथ साहिब को उठाने को हर किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया और गुरु ग्रंथ साहिब को वापस विराजमान कराने की कही तो कुछ लोगों ने तलवार निकाल ली। इससे मंदिर और इसकी आस्था से जुड़े लोगों में भय बना हुआ है। सिख समुदाय के लोगों को गुरु ग्रंथ साहिब के लिए इस तरह जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें