फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लगाए फर्जी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसान के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। बिजली सब डिवीजन के बुडशाम गांव के एक किसान की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए फर्जी दस्तावेज से बिजली निगम के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दूसरे किसान की गई शिकायत के बाद विजिलेंस की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। खुलासा होने पर एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बिजली निगम को दी शिकायत में बुडशाम गांव के किसान कर्मवीर ने बताया था कि उनके पिता की मौत के उपरांत उनके भाई राममेहर ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पिता की तरफ से फर्जी दस्तावेज तैयार कर निगम को दिए जिसमें आपस में फर्जी समझौते के दस्तावेज भी थे। उन्हें भनक लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत एसडीओ के अलावा दूसरी जांच एजेंसी से की थी। एसडीओ ने जांच के उपरांत आरोपी किसान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर राममेहर वासी बुडशाम गांव के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ बिजली निगम मनोज कुंडू का कहना है कि बुडशाम गांव के एक किसान द्वारा अपने भाई पर ट्यूबवेल कनेक्शन अपने नाम कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। मामले की जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर पुलिस को शिकायत भेज कर कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें