फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किचन गार्डन से मिल रहा पौष्टिक सलाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे बचपन से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का शौक रहा है। इसलिए कई साल से घर पर बगिया बना रखी है। रमेश नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हूं। इसलिए अब विद्यालय में भी पांच साल से किचन गार्डन बना रखा है ताकि बच्चों को मिड-डे मील में स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक सलाद मिल सके। किचन गार्डन से जहां बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक सलाद मिलता है वहीं वे पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पौधरोपण कर रहा हूं इसलिए मुझे विद्यालय में ओम ग्रीन कमेटी का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। इसके तहत मैं पानीपत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पौधरोपण करता हूं ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और भावी पीढ़ी विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके। विद्यालय के किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां और तुलसी, अमरूद, मिर्च, घीया, ककड़ी, टमाटर, धनिया, पुदीना, पालक आदि तैयार की जाती है। विद्यालय में किचन गार्डन में क्यारी बनाने में बच्चे भी सहयोग करते हैं ताकि वे पर्यावरण के बचाव के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

प्रस्तुति : राजेश कुमार, चंदौली गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें