फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में घायल फैक्टरी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सड़क हादसे में घायल फैक्टरी श्रमिक बाबूराम (35) की पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। बाबूराम की बाइक को 22 अक्तूबर को फैक्टरी से घर लौटते समय सिवाह गांव के पास एक बाइक सवार एक अन्य युवक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर तहसील कैंप निवासी जुगल किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके जीजा बाबूराम निवासी जवाहर नगर सिवाह गांव के पास फैक्टरी में श्रमिक थे। 22 अक्तूबर की रात को करीब 10 बजे वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इस दौरान बीबीएमबी फ्लाईओवर के नीचे सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें