देर रात जीटी रोड हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैबेल गांव निवासी संदीप की मौत हो गई। यह हादसा थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत नांगल खेड़ी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संदीप अपने साथी और एक आठ साल की बच्ची के साथ सोनीपत में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार उनका साथी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद हाइवे पर गुजरते वाहनों ने शव को रौंद दिया, जिससे दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया। सूचना मिलते ही जनसेवा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव के अवशेषों को सड़क से समेटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।