फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीएम मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स को दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से चर्चा की। विद्यार्थियों को तनाव न लेने, नींद लेने, निर्णायक बनने, लिखने की आदत डालने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को कंफ्यूजन छोड़ निर्णायक बनने की सलाह दी। जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम को छठी से 12वीं तक के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राजकीय सीसे स्कूल सिवाह में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।



प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चों को समझाया कि चुनौती के पार निकलना है। अच्छी तरह से समय का सदुपयोग करना है। लीडरशिप की भावना के साथ आगे बढ़ना है। सम्मान कमाना है, मांगना नहीं है। उन्होंने कहानियों व कुछ उदाहरणों के जरिये भी बच्चों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पहली बार साल 2018 में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षाओं और स्कूली जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं, जिसके बारे में प्रधानमंत्री उन्हें सलाह देते हैं, जिससे वे अपने जीवन में चुनौतियों का सामना कर सकें।
विज्ञापन



राजकीय स्कूल सिवाह में शिक्षा मंत्री हुए शामिल
राजकीय वमा विद्यालय सिवाह के सभागार में आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के इस कार्यक्रम में बच्चों को खुला आसमान देने व अच्छी लेखनी के साथ तनावपूर्ण माहौल से दूर रहकर परीक्षा देने की बात की सराहना की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, सरपंच रणदीप आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, प्राचार्य सुरेंद्र कादियान, एलडीएम राजकुमार, प्राध्यापक यशपाल व सेठपाल मौजूद रहे।



पीएम मोदी ने इन प्रमुख बिंदुुओं पर की चर्चा-

-पीएम ने कहा कि हेल्थ साइंस के मुताबिक, जीवन में पूरी नींद लेना बहुत आवश्यक है। रील्स देखकर हम समय और नींद खराब करते हैं।



-पीएम ने तनाव को कम करने के सवाल पर कहा कि हमें अपने मन को खुद से तैयार करना होता है। दबाव को कम करने के लिए हमें अपने तरीके से ही मन को जीतना होता है।


-पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी हालत में हमें निर्णायक होना चाहिए। एक बार निर्णायक बनने की आदत लग जाती है तो कंफ्यूजन नहीं रहता है।


-आज के युग में टेक्नोलॉजी के कारण लिखने की आदत कम हो गई है, जबकि एग्जाम में लिखना होता है। इसलिए रोज आप खुद अपनी नोटबुक में कुछ न कुछ जरूर लिखें। लिखने की आदत डालें।
विज्ञापन

-पीएम मोदी ने कहा कि मां-बाप अपने सपने बच्चों पर न थोपें। बच्चों को हमेशा कोसना ठीक नहीं है, उन्हें सही माहौल देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें