फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद भी विधायक का ड्रीम प्रोजेक्ट हाली पार्क अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहरी विधायक के 23 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट हाली पार्क के नवनिर्माण का काम आठ साल बाद भी अधूरा ही है। अंतिम बार जनवरी 2022 में खुद विधायक प्रमोद विज ने तीनों मेयर और निगम अधिकारियों के साथ इसका दौरा किया था। तब निगम अधिकारियों ने मार्च 2022 तक इसे पूरा करने का दावा भी भरा था लेकिन मार्च की डेडलाइन बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब निगम अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इसमें करीब 95 प्रतिशत ही काम हुआ है, जबकि बकाया काम जल्द निपटा लिया जाएगा। दावा किया किया कि अगले माह शहर की जनता को इसे समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2014 में की थी। इसके बाद निगम ने 2017 में इसका करीब 23 करोड़ का टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया जो आज तक सिर्फ चल ही रहा है। कई बार इस काम को पूरा करने के लिए निगम तिथियां निर्धारित करता गया लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।
बागवानी के लिए लगाया अलग से 30 लाख का टेंडर
निगम अधिकारियों ने बताया कि इस पार्क में पेड़-पौधे और घास लगाने के लिए अलग से करीब 30 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके चलते पार्क की साइड की दीवार पर बागवानी का काम भी शुरू किया जा चुका है। वहीं, बिजली निगम से मीटर का कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। नगर निगम हाली पार्क की झील में नहरी पानी भरने के लिए मोटर तक खरीद चुका है। इसके लिए पाइपलाइन तक बिछवाई गई है। वहीं, इसके तीन तरफ के गेट बनाने का काम चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिविल का काम लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

ऐसा होगा हाली पार्क
हाली पार्क में एक ओपन एयर थियेटर, ओपन गार्डन जिम, रेस्टोरेंट, ऑडियो सिस्टम, झील किनारे बच्चों के खेलने की व्यवस्था, बोटिंग प्वाइंट, झील के उत्तरी छोर पर 60 फीट तिरंगा लहराएगा, झील के चारों ओर पैदल चलने के लिए वाकिंग ट्रैक बनाए जाएंगे, बारिश और धूप से बचाव सात-आठ गजीबो बनाई जाएंगी, इसके तीन मुख्य गेट होंगे। एक गेट स्मृति वन और बाल भवन वाला होगा। दूसरा गेट सीमा थियेटर के पीछे की सड़क के साथ होगा और तीसरा गेट ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की ओर होगा।
सिर्फ पांच प्रतिशत काम बाकी
हाली पार्क में सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बकाया पांच प्रतिशत को इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर शहरवासियों को सौंप दिया जाएगा। -अजय छौक्कर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें