फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबनों के बाद भी नहीं रुकी भारी वाहनों की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसपी की कार्रवाई के बाद भी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रुका नहीं। तीन दिन पहले एसपी शशांक कुमार सावन ने रिश्वत लेकर दिन में भारी वाहनों का प्रवेश कराने पर सब इंस्पेक्टर, एएसआई और हवलदार को निलंबित किया था। इस कार्रवाई के बाद भी हालत नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन

सख्त निर्देश के बावजूद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद नहीं हुआ। गोहाना रोड की ओर से ही सबसे अधिक भारी वाहन शहर में प्रवेश कराए जा रहे हैं जबकि एनएफएल के पास पुलिस नाका और गोहाना मोड़ पर पुलिस बूथ है। गोहाना मोड पर नई हैंडलूम मार्केट बनी है। दुकानदार रात भर माल लोड कराते हैं और दिन में इन्हें रवाना हैं। दिन में माल लोड करने के बाद रात में रवाना किया जाए तो दिक्कत जाम से मुक्ति मिल सकती है।
यहां ध्यान देने की जरूरत
1- संजय चौक से आते हैं भारी वाहन :
गंगापुरी रोड पर दिन में भारी वाहनों की संख्या अधिक रहती है। दिन में यहां से भारी वाहन शहर में आते हैं। यहां से सब्जी मंडी, बलजीत नगर नाका होते हुए वाहन सेक्टर-29 की तरफ आते हैं।
विज्ञापन

2- मिड टाउन होटल से लेते हैं यूटर्न :
गोहाना मोड़ पर किशनपुरा एवं खन्ना रोड के सामने धर्मकांटे हैं। यहीं पर हैंडलूम मार्केट हैं। वजन के बार दिन में यहीं से भारी वाहन गोहाना मोड़ से होते हुए जीटी रोड पर आते है। मिड टाउन होटल से यू-टर्न लेकर दिल्ली जाते हैं।
यहां नाके फिर भी फायदा नहीं
दिन में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने एनएफएल के पास, बलजीत नगर के पास, बरसत रोड , जाटल रोड पर आठ मरला चौक के पास और अनाजमंडी कट के पास नाके लगाए हैं, फिर फायदा नहीं मिल रहा।
नियमों के खिलाफ चलने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर को जाम से निजात दिलाने का प्रयास निरंतर जारी है। नो एंट्री में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जाएगी। पुलिसकर्मी को शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश हैं। - पूजा वशिष्ठ, एएसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें