फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बरसत रोड के सामने एंट्री-एग्जिट रैंप और मंडी के पास होंगे यू-टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर बरसत रोड के सामने एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को लेकर उम्मीद छोड़ चुके शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके साथ जीटी रोड पर अनाजमंडी के नजदीक यू-टर्न बनाए जाएंगे। इससे लोगों को गलती से लेन पर चढ़ने या फिर शहर में आने के लिए आसानी होगी। इनके साथ रिंग रोड सहित पांच परियोजनाओं की डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे शहर जाम से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पानीपत की विकास और यातायात सुधार से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगों पर अपनी सकारात्मक सहमति जताई और मंत्रालय के उच्चाधिकारियों को परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश जारी किए।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत औद्योगिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक दृष्टि से हरियाणा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे देखते हुए सड़क व फ्लाईओवर के बुनियादी ढांचे का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया था। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल आम नागरिकों को रोजमर्रा के जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें