फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फरवरी तक सेक्टर 29 की एन्हांसमेंट की रि-कैलकुलेशन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो उद्यमी देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-1 और पार्ट-2 की एन्हांसमेंट के रि-कैलकुलेशन का नोटिफिकेशन जारी न होने से उद्योगपतियों में रोष है। उद्योगपतियों ने सरकार को 28 फरवरी तक का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 28 फरवरी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना देंगे। प्रदेश भर में दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। एन्हांसमेंट के रूप में उनसे अवैध वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-24 में एचएस हुडा सेक्टर कंफेडरेशन हरियाणा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कंफेडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने की। उन्होंने कहा कि सरकार नियम, कानून एवं संविधान की उपेक्षा कर एन्हांसमेंट के नाम पर सेक्टर वासियों को लूटने का प्रयास कर रही है। इस लूट का स्पष्ट प्रमाण है कि बाकी सभी सेक्टर की रि-कैलकुलेशन का आदेश दिया गया लेकिन सेक्टर-29 को छोड़ दिया गया है। यह सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। इस मौके पर दीनानाथ गुप्ता, बलजीत सिंह, रामपत नैन, अमरीक सिंह, सूरजभान राठी, एके त्यागी, अजीत जांगड़ा, प्रेम सिंह, ताराचंद मास्टर व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
ब्याज लगाकर 984 को ब्याज लगाकर 4200 रुपये प्रति गज किया
कंफेडरेशन ने कहा कि सेक्टर-29 पार्ट-2 की रि-कैलकुलेशन होने के बाद 984 रुपये प्रति वर्ग गज एन्हांसमेंट तय हुई। फिर सरकार ने इस पर 15 प्रतिशत ब्याज लगाकर 4200 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया। इस संबंध में नोटिस तैयार किए गए हैं। जो सरकार की कथनी और करनी में फर्क साबित करता है। डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने कहा कि जब तक सरकार रि-कैलकुलेशन को लागू नहीं करती तब तक एन्हांसमेंट का एक रुपया भी नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें