फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से उद्यमियों के चेहरे खिले, 100 में से दिए 90 अंक

विज्ञापन
पानीपत। बजट पर चर्चा करते हुए उद्योगपति श्रीभगवान अग्रवाल व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। राज्य सरकार के बजट में उद्यमियों को कई सौगातें मिली हैं। इस पर खिले चेहरों से उद्यमियों ने बजट को मनोहर करार देते हुए 100 में से 90 अंक दिए हैं। उद्यमियों की लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है। उद्योगों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने और निवेशकों को लुभाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कॉमन बॉयलर, पीएनजी कनेक्शन पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी, बॉयलर को पीएनजी में तब्दील करने पर 15 लाख तक की मदद और एक्सपोर्टरों को सब्सिडी देने का एलान किया गया। हालांकि बजट में उद्यमियों की जेडएलडी की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। बजट पर ‘अमर उजाला’ ने पसीना रोड पर सचदेवा टेक्सटाइल में शहर के मुख्य उद्यमियों के साथ संवाद किया है तो उनकी प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रहीं :-
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अच्छे कदम उठाए
सबसे बड़ा मुद्दा कॉमन बॉयलर और पीएनजी की सप्लाई लेने का था। सेक्टर-29 में एचएसआईआईडी कॉमन बॉयलर लगाएगा। पीएनजी की सप्लाई लेने पर सरकार 50 प्रतिशत राशि की सहायता करेगी। सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन कदम उठाया है। - प्रीतम सचदेवा, प्रधान पानीपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
विज्ञापन

अब पलायन रुकेगा, सरकार का आभार
पीएनजी की बाध्यता से उद्यमी पलायन का मन बना चुके थे। अब पीएनजी के कनेक्शन पर 50 प्रतिशत की मदद अच्छी बात है। बॉयलर को पीएनजी पर लाने के लिए 15 लाख तक की मदद समेत सभी मांगे मानी हैं। इससे उद्यमियों का पलायन रुकेगा। - भीम राणा , प्रधान डायर्स एसोसिएशन
सड़कों व सीवरेज के लिए दिए दो हजार करोड़
एचएसवीपी एवं एचएसआईआईडी बजट न होने का बहाना बनाकर सड़कों एवं सीवरेज का काम रोक देती थी। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इस बजट को 100 में से 90 अंक मिलेंगे। - श्रीभगवान अग्रवाल, प्रधान, सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन
राहत मिली, बाहर से आएंगे आएंगे निवेशक
सरकार ने पीएनजी में काफी राहत दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। बाहर से निवेशक आएंगे और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एक्सपोर्टरों को सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। अच्छा बजट है। - अनिल बंसल, प्रधान यार्न फैबरिक एसोसिएशन
अब फायर उपकरण की तीन साल में होगी जांच
पहले हर साल फैक्टरियों में फायर उपकरणों की जांच होती थी। हर साल निरीक्षण कर उद्यमियों का परेशान किया जाता था। अब तीन साल में जांच होगी। ये राहत भरी खबर है। सरकार के अच्छे बजट का स्वागत। - मनप्रीत सिंह, युवा उद्यमी
सीएम ने उनकी मांगों को माना, आभार है
उन्होंने बजट से एक दिन पहले भी विधानसभा में कई मुद्दे उठाए थे। सीएम ने शहर में मुख्य मांगों को माना है। उद्यमियों को बड़ी सौगात दी गई है। सीएम मनोहरलाल को बजट में सुविधाएं देने के लिए आभार है। - प्रमोद विज , विधायक, पानीपत शहरी विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें