फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: साबा कप के फाइनल पर देशभर की नजर, भारतीय बास्केटबॉल टीम को लेकर उतरेंगे लविश

Thu, 31 Aug 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कोच दीपक शर्मा ने बताया कि लविश खैंची देश की बास्केटबॉल का नेतृत्व कर रहे हैं। ये पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि भारतीय टीम साबा कप को जीतेगी। लविश व अंकुश से पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
लविश खैंची व अंकुश खैंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत व श्रीलंका के बीच आज होने वाले साबा कप के फाइनल पर देशभर की नजर है। इस मैच में अहर गांव के लविश खैंची व अंकुश खैंची पर भी सबकी नजर रहेगी। गांव अहर के लविश खैंची को भारतीय बास्केबॉल टीम का कप्तान चुना गया है। लविश भारत को बास्केटबॉल का सिरमौर बनाने टीम को लेकर उतरेंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका में 28 से 31 अगस्त तक साबा कैंप आयोजित किया जा रहा है। लविश के भारतीय टीम के कप्तान बनने पर और उनके बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अंकुश भी अपनी प्रतिभा पिछले मालदीव के साथ हुए मैच में दिखा चुके हैं। इससे पहले गांव अहर के साहिल भी देश की बास्केबॉल टीम का नेतत्व कर रहे हैं। कोच दीपक शर्मा से हुई बातचीत में लविश खैंची ने बताया कि वो देश को साबा कप में जीत का प्रयास करेंगे। मैच के लिए पूरी टीम फिट व तैयार है।

कोच दीपक शर्मा ने बताया कि लविश खैंची देश की बास्केटबॉल का नेतृत्व कर रहे हैं। ये पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि भारतीय टीम साबा कप को जीतेगी। लविश व अंकुश से पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं। गांव अहर में 1968 में बास्केटबॉल खेल शुरू हुआ था। साई से एक कोच यहां प्रशिक्षण देते थे। इसके बाद से ही गांव अहर व कुराना ने देश में बास्केटबॉल में अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


गांव के मुत्तू, सुनील, विक्की, दीपक, शाहिल व नीरू देश की टीम में खेल चुके हैं। दोनों गांवों में लगभग 180 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अब तक गांव के 45 खिलाड़ियों को बास्केटबॉल से नौकरी मिल चुकी है। अब लविश व अंकुश का देश की टीम में चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें