शहर से कूड़ा उठान के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये का भुगतान लेने वाली कंपनी जेबीएम के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज कंपनी कर्मचारियों ने सोमवार से काम बंद कर दिया है। इसकी वजह से जेबीएम के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगाए गए करीब 165 छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं। नतीजन शहर के चौक चौराहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें पेमेंट नहीं मिलेगी तब तक वे काम नहीं करेंगे।
मामला संवेदनशील है। निगम ने तो पेमेंट की है, आगे जेबीएम ने की है या नहीं, या फिर एजेंसी ने कर्मचारियों को की है या नहीं इससे कोई मतलब नहीं है। हमें सिर्फ शहर की सफाई से मतलब है। अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। -अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।
एक दो दिन में कर देंगे पेमेंट- जेबीएम
जेबीएम ने कूड़ा कलेक्शन का टेंडर पीसीसी को सबलेट किया है। इसकी पेमेंट भी पीसीसी को दी है। अब इस कंपनी ने आगे कर्मचारियों को पेमेंट नहीं दी है, जिससे कर्मचारियों ने काम बंद किया है। ये पेमेंट कर्मचारियों को एक दो दिन में दिलवा दी जाएगी और काम निर्बाध चालू हो जाएगा। - कमांडर राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, जेबीएम