फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली का खंभा गिरा, हादसा टला, बिजली सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। वाल्मीकि मंदिर के पास सोमवार देर शाम अचानक बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि यह बिजली का खंभा सामने किरयाना दुकान के छप्पर पर जा गिरा। अगर नीचे गिरता तो बडा हादसा हो सकता था। खंभा गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई और वाल्मीकि बस्ती सहित कई कालोनियां अंधेरे में डूब गई।
विज्ञापन

वार्ड-8 से पार्षद विनोद वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार देर शाम करीब 7 बजे वाल्मीकि मंदिर के पास खडा बिजली का खंभा टेढा होकर सामने किरयाना की दुकान पर गिर गया। खंभा गिरने को सूचना मिलते ही शहर की बिजली बंद कर दी गई। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने बताया कि बिजली कर्मचारी खंभा को ठीक करने के लिए मौके पर लगे हुए है। देर रात तक बिजली सप्लाई चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें