फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी के आठ हजार लोगों को मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर-7 के अंतर्गत आने वाली राजीव कॉलोनी की कस्टोडियन लैंड में रहने वाले परिवारों को मालिकाना हक दिलवाने के लिए लिए सोमवार को विधानसभा में शहरी विधायक प्रमोद विज ने आवाज उठाई है। विज ने सरकार ने इस जमीन को निवासियों को किफायती दामों पर रजिस्ट्री करवाने का प्रस्ताव रखा है। अगर विज के इस प्रस्ताव को सरकार मान लेती है तो इससे कॉलोनी के करीब आठ हजार लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजीव कॉलोनी का तकरीबन पूरा एरिया कस्टोडियन लैंड पर ही बसा हुआ है। यहां की आबादी करीब आठ हजार है जबकि करीब साढ़े चार हजार मतदाता भी शहरी विधानसभा में मतदान करते हैं। करीब दो हजार घरों के मालिकों को इस प्रस्ताव का सीधे तौर पर फायदा होगा।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शहरी विधायक ने वर्षों से कस्टोडियन लैंड में निवास कर रहे राजीव कॉलोनी के निवासियों को मनोहर सरकार से इस जमीन को किफायती दामों में उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि इस जमीन की रजिस्ट्री उचित रेट में कराई जाए ताकि राजीव कॉलोनी में रह रहे गरीब निवासियों को छत का सहारा मिल सके।
विज्ञापन

शहरी विधायक ने कहा कि राजीव कॉलोनी के निवासी लंबे समय से कस्टोडियन लैंड में बिना किसी वैध प्रमाण के रह रहे हैं। उनकी ओर से कई बार इस समस्या पर उनके संज्ञान में लाया गया है। जिस पर उन्होंने विधानसभा में सरकार से ये मांग की है।
ये भी उठाया मुद्दा
इसके अलावा शहरी विधायक विज ने दूसरी मांग गोहाना रोड को एलएनटी फ्लाईओवर से जोड़ने और पानीपत की जनता की सुविधा के लिए एलीवेटेड बस स्टॉप की मांग की है। उन्होंने विधानसभा में एचएसवीपी एक और दो के एन्हास्मेंट का मुद्दा एवं पानीपत संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला है। विधायक का आश्वासन है कि जल्द ही सरकार उनके ओर से उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान लेगी। इससे शहर का भी विकास होगा जिससे शहरवासियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें