फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में चार दुकानों से लिए आठ खाद्य पदार्थों के नमूने, प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23संवाद न्यूज एजेंसी इसन्ना। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने समालखा के बाद वीरवार को इसराना में खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचीसिया की टीम इसराना बाजार वीरवार को सुबह ही पहुंची। टीम ने बाजार स्थित मिठाई की चार दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए आठ अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एफएसओ ने बताया कि सभी नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का कड़ाई से पालन करने और उपभोक्ताओं को शुद्ध सामान बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें