पानीपत। ड्रॉप आउट बच्चों को फिर स्कूल वापसी के लिए 10 अप्रैल को डाहर गांव के पंचायत घर में शिक्षा क्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा क्रांति कार्यक्रम में अभिभावकों से लेकर बच्चों तक स्कूल में वापसी के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव में दो दिन पहले से ही मुनादी होनी शुरू हो गई है ताकि ज्यादा विद्यार्थी कार्यक्रम में जुड़ सकें। सेंटर संचालक प्रवीन नांदल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को पांच लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप तक दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आइसीएस के संस्थापक परिमल मौजूद रहेंगे। कृष्ण कादियान ने बताया कि कोरोना महामारी में विद्यार्थी पढ़ाई से दूरी बना चुके है । इसके लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। वहीं स्कूल बंद होने से हरियाणा में अपराध के केस बढ़ रहे हैं और ड्रॉप आउट विद्यार्थी फैक्टरियों में मजदूरी कर रहे हैं।