मनमोहन नगर में वीरवार की देर रात पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर आठ से दस लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर है। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साहरूख निवासी मनमोहन नगर ने बताया कि उनका वेस्ट का गोदाम है। वह अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए गोदाम से घर के लिए चला था। घर के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही ऊमर हसन, राशिद डीलर, आशु, शाबिर, सफाकत, आसिफ, आसिक का साला, शाबिर व शफाकत की पत्नी व 6-7 आदमी हाथ में डंडे, रॉड व तेजधार हथियार लिये खडे़ थे। सभी ने मिलकर उनपर हमला कर दिया, शराफत ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर दिया, लेकिन उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं मामले में दूसरे पक्ष ने भी किला थाने में शिकायत दी है। सफाकत निवासी मनमोहन नगर ने बताया कि उसके भाई शाबीर व नसीम की वीरवार को प्रेशर होर्न बजाने की बात कहासुनी हो गई। इसी मामले में समझौते के लिए वह, शबीर, आशु मिलकर नसीम के पास गए। जो देखते ही तैश में आ गया और उसने कॉल कर आठ से दस युवकों को मौके बुलाया। जिनमें कौशर, अमजद, शाहरूख, मेजर वासी पत्थरगढ़, नसीम के दो भाई व 7-8 अन्य शामिल थे। जिन्होंने भी तेजधार हथियार से हमला किया, उसने बचाव के लिए आवाज लगाई, स्थानीय लोगों को देख फरार हो गए।