फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटानी रोड के बाद अब सावन पार्क, हरिनगर, और बिश्नस्वरूप कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनियों का निगम से रिकार्ड तलब करने पहुंची सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियों के मालिक अब कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। क्योंकि अब मामला सीएम के संज्ञान में आ चुका है। शुक्रवार को एक बार फिर से सीएम फ्लाइंग नगर निगम कार्यालय पहुंची और कुटानी रोड के बाद अब सावन पार्क, हरिनगर व बिशनस्वरूप कॉलोनी के दस्तावेजों समेत निगम द्वारा भेजे गए नोटिसों का रिकार्ड तलब किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम की कार्रवाई के भी दस्तावेज चेक किए गए। मौके पर आयुक्त ने भी डीसी को इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रोटेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया। निगम अधिकारियों का कहना है कि अब इन अवैध कॉलोनियों पर आगामी सप्ताह तक कार्रवाई होना तय है। यहां निगम का पीला पंजा चलेगा और अब तक बनाए गए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।
इन पर होगी कार्रवाई
मॉडल टाउन से लगते सावन पार्क के पास करीब दो से ढाई एकड़ जमीन पर निगम की परमिशन के बगैर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। यहां कुछ निर्माण शुरू भी हो चुके हैं। इस पर निगम कई बार नोटिस दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया था। वहीं, काबड़ी रोड से लगते हरिनगर एरिया में भी करीब 7 से 8 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी काटकर निर्माण किया जा रहा है। इसे भी निगम ने कई बार सिर्फ नोटिस ही दिया। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिशनस्वरूप कॉलोनी में भी करीब दो से ढाई एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही है। इसका न तो निगम के पास कोई रिकार्ड मिला और न ही किसी की शिकायत निगम अधिकारियों को मिली। निगम यहां नोटिस भी नहीं भेज पाया।
विज्ञापन

पहले काबड़ी रोड के दस्तावेज किए जा चुके हैं तलब
सीएम फ्लाइंग इससे पहले करीब एक सप्ताह पहले निगम कार्यालय जाकर काबड़ी रोड पर पूर्व मेयर सुरेश वर्मा के कार्यालय के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी के दस्तावेज ले जा चुकी है। वहीं, निगम ने भी अपनी साख बचाने के लिए इस जमीन पर नोटिस दिए जाने की बात रखी और टीम को नोटिस की कॉपी भी दी। यहां कार्रवाई के लिए निगम पत्राचार कर चुका है।
अमर उजाला उठा चुका है मुद्दा
शहर में चल रहे अवैध कॉलोनियों व अवैध प्लाटिंग को लेकर अमर उजाला प्रमुखता से इनकी खबरें प्रकाशित कर रहा है। इससे पहले भी पांच सितंबर को सीए फ्लाइंग के निगम से दस्तावेजों और रिकार्ड तलब करने खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
कार्रवाई के लिए डीसी को पत्राचार किया गया है। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। ताकि इन अवैध निर्माण गिराया जा सके। सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें