पानीपत। शांति नगर में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। पत्नी ने सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल कराकर पति के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शांति नगर निवासी मनविंद्र कौर पत्नी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसकी 23 साल पहले हरप्रीत के साथ शादी हुई थी। हरप्रीत शराब पीने का आदी है। हर रोज शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार शाम को भी हरप्रीत शराब पीकर घर आया था। आते ही हरप्रीत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने शोर मचाया तो वहां पर बच्चे भी आ गए। हरप्रीत ने चाकू से उसके पैर पर हमला कर दिया। उसके जेठ मनदीप व बेटे गोपाल शरण ने उसे बचाया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पति पर कड़ी कार्रवाई की जाए।