फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने इक्को चालक को सामने से मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड पर गांव नोहरा मोड़ के पास रविवार देर रात एक ट्रक ने ईको को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ईको चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में गांव बिंझौल निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता सुभाष (52) ईको गाड़ी चलाते थे। रविवार रात पिता मतलौडा में सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड पर नोहरा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल अवस्था में पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। उनमें एक शादीशुदा है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें