फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: टूट कर नीचे गिरी एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप, चपेट में आई गाड़ियां और बाइक, दो लोग घायल

Mon, 27 May 2024 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

ये ड्रेनेज पाइप एलिवेटेड हाइवे के बरसाती पानी की निकासी को लेकर लगाया गया है। यह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा है। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को एक तरफ किया और ट्रैफिक सामान्य करवाया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जीटी रोड पर हादसे में दो लोग घायल हो गए। एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाईप टूट कर नीचे गिर गई। पाइप गिरने से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं करीब छह गाड़ियां और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ये ड्रेनेज पाइप एलिवेटेड हाइवे के बरसाती पानी की निकासी को लेकर लगाया गया है। यह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा है। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को एक तरफ किया और ट्रैफिक सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें