फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डॉ. अमित अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस पर डीसी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जन संवाद, समाधान शिविर व सीएम विंडो से प्राप्त जन समस्याओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि हमें नागरिकों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करना है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को समस्याओं पर ध्यान करने के निर्देश दिए। प्रदेश में अवैध कब्जा पर संज्ञान लेने की जरूरत है। जिले अनुसार जन संवाद, समाधान शिविर और सीएम विंडो के तहत प्राप्त होने वाली जन समस्याओं का जिले अनुसार ब्यौरा लिया गया।
निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने डॉ. अमित अग्रवाल को आश्वस्त किया कि जो समस्याएं जन संवाद, सीएम विंडो और समाधान शिविर में प्राप्त हो रही है उन पर संज्ञान लिया जा रहा है।समाधान शिविर में समस्याएं के अलावा आमजन द्वारा मांगे भी रखी जा रही है।
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को पेंडिंग समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश टीनू पोसवाल, पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, एसडीओ पशुपालन विभाग डॉ. श्रीभगवान, पशु चिकित्सक डॉ. अशोक लोहान, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ भूपेंद्र चहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें