फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंधी से गिरे पेड़ व बिजली पोल, कई घंटों तक बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। वीरवार आधी रात मौसम ने अचानक बदलाव से ओलावृष्टि व बारिश हुई। आंधी से करीब 20 के पेड़, दो एच पोल और एक पोल गिर गया। इसके कारण समालखा क्षेत्र में कई जगह बिजली गुल हो गई। कई घंटों के बाद लोगों के घरों में बिजली आई।
विज्ञापन

इसके बाद समालखा के कई गांवों में ओले गिरने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। जो सुबह करीब आठ बजे तक जारी रही। आंधी के कारण करीब 20 पेड़ गिर गए जबकि दो एच पोल व एक पोल भी गिर गया। आंधी शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने कई फीडरों की बिजली सुबह ही सुचारू कर दी जबकि कुछ जगहों पर दोपहर बाद बिजली शुरू हो सकी। बिजली गुल होने से रातभर लोग अंधेरे में रहे।
वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 20 पेड़ नारायणा रोड, खलीला रोड, गढ़ी छाज्जू रोड में गिर गए। जिन्हें सड़कों से हटा दिया गया। बिजली निगम के एसडीओ शिवकुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर बिजली बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली सुचारू कर दी है। जिससे लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें