फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य पीजी कॉलेज में 19 और 20 को होगा जिला युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला प्रशासन 19 और 20 नवंबर को आर्य पीजी कॉलेज में जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन करेगा। इसमें विजेताओं को 41 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य विषय ''विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा'' है। इसका लक्ष्य युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मंच प्रदान करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों, नृत्य और नुक्कड़ नाटकों से नशामुक्ति का संदेश प्रसारित होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। पानीपत सहित अन्य जिलों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। समूह लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और हिंदी कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 2,100 रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार मिलेंगे। इस मौके पर देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के प्राचार्य सुभाष चंद्र जागलान, डीईओ नीलम, सतीश, मोनिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें