फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: औद्योगिक नगरी में सांस लेना हुआ दूभर, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में रात में जमकर पटाखे चलाए जाने के कारण यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

इससे खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जिले में रविवार को एक्यूआई 286 दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को 361 पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह एक्यूआई 311 था। यह शाम तक बढ़कर 313 पर पहुंच गया। शहर की हवा 10 दिनों से सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन

इससे सांस और हृदय रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सरकारी मापक मीटर पर मंगलवार सुबह एक्यूआई 270 और शाम को 284 दर्ज किया गया। मदान अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अनंत मदान ने बताया कि धुएं और स्मॉग के कारण अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की सांस फूलने तथा खांसी की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें