फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल की अव्यवस्था ले रही दिव्यांगों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था दिव्यांगों की परीक्षा ले रही है। प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांगों को जिला नागरिक अस्पताल की अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। दिव्यांगों के लिए 42 करोड़ की बिल्डिंग में पर्याप्त व्हील चेयर, कुर्सियां व स्ट्रेचर नहीं हैं। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में दिव्यांगों की भीड़ जुटी। सर्दी में दिव्यांगों को फर्श पर बैठकर ही अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डॉक्टरों के कैबिन के बाहर दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। कुछ दिव्यांग घर से ही अपनी व्हील चेयर पर आए व कुछ परिजनों की गोद में ही बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते रहे। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल के रेडियोलाॅजी ब्लाॅक में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। कुल 60 दिव्यांगों ने आवेदन किया। इनमें से 47 के प्रमाणपत्र बने। इसी के साथ प्रमाणपत्र ऑनलाइन भी अपलोड किए गए। चार दिव्यांगों को बौद्धिक क्षमता की जांच के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। दो को कान की जांच के लिए करनाल व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सात दिव्यांगों का नंबर नहीं आया। इन्हें अगले बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में बुलाया गया है। इसके चलते दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रमाणपत्र के लिए ऐसे करें आवेदन



किसी भी काॅमन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र, सरल केंद्र पर पहुंचें। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड लेकर जाएं। सेंटर संचालक वेबसाइट (स्वावलंबन कार्ड डॉट जीओवी डाॅट इन) को खोलेगा। दिव्यांग प्रमाणपत्र वाले फार्म को भरेगा। सेंटर संचालक उसका प्रिंट निकालकर देगा। फार्म को लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल में लगे शिविर में पहुंचें। फार्म पूरा है तो संबंधित डॉक्टर मेडिकल परीक्षण कर, दिव्यांगता घोषित करेगा। अस्पताल से एक काॅपी आवेदक को मिल जाएगी।
विज्ञापन










वर्जन-

जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्यामलाल महाजन ने बताया कि दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों की संख्या अधिक होती है। इसलिए परेशानी आती है। इस परेशानी को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है। यहां पर कुर्सियां भी लगाई गई हैं लेकिन यहां पर एक्स रे अल्ट्रासाउंड कराने वाले रोगी भी आते हैं, इसलिए कुर्सियां कम पड़ रही हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्यवस्था ठीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें