फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में साप्ताहिक अवकाश तय करने पर चर्चा

Fri, 05 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक प्रमोद विज, डीएसपी सुरेश सैनी व बाजार प्रधान। स्त्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के बाजारों में साप्ताहिक अवकाश दिवाली से पहले ही शुरू किया जाएगा। प्रशासन और बाजार प्रधानों की सोमवार को बैठक बुलाई है। जिसमें एक दिन का अवकाश तय करने के संबंध में चर्चा की गई। इसमें शनिवार और सोमवार के दिन पर ज्यादा चर्चा हैं। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसके लिए वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पुलिस व निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने बैठक में बाजार प्रधानों द्वारा पिछले दिनों रखे सुझाव के बारे में अवगत कराया। प्रशासन के समक्ष अलग-अलग दिनों में बाजार को बंद करने का औपचारिक प्रस्ताव रखा गया। साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक ई-रिक्शा, रेहड़ी व लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखने का फैसला लिया। विधायक ने प्रशासन के साथ बैठक में बाजार प्रधानों के साथ सोमवार सायं चार बजे बैठक तय की। जिसमें बाजार प्रधानों की सहमति से दिन तय किया जाएगा। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि व्यापारियों के हित को देखते हुए दशहरे से एक सप्ताह पहले और दिवाली के एक सप्ताह बाद तक साप्ताहिक अवकाश न करने का भी निर्णय लिया है। वहीं त्योहार वाले दिन मार्केट बंद न करने का भी निर्णय बाजार प्रधानों द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश का दिन स्वयं बाजार प्रधानों को तय करना चाहिए। शासन और प्रशासन बाजारों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे। निगम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से बाजार जाम मुक्त हुए हैं। यहां व्यवस्था भी नजर आने लगी है। इस मौके पर नगर निगम अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चौधरी, डीएसपी सुरेश सैनी, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा, चेयरमैन अनिल मदान, संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी, विशाल वर्मा, अशोक सलूजा, मोतीलाल कपूर, तरुण नागपाल व कीमत लाल कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें