पानीपत। नई अनाज मंडी आढ़ती एसाेसिएशन के प्रधान लगातार दूसरी बार दिनेश भौक्कर बने हैं। मंडी में के 110 आढ़तियाें ने उन पर भराेसा जताते हुए सभी ने अपने प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी साैंपी।
अनाज मंडी परिसर में शेड के नीचे साेमवार काे पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसाेसिएशन का चुनाव हुआ। चुनावी प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला आढ़ती एसाेसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने की। उन्हाेंने प्रधान के लिए दिनेश भौक्कर का नाम रखा। आढ़ती हवा सिंह ने इनके नाम का समर्थन करते हुए अन्य आढ़तियाें से राय जानी। जिसके बाद अन्य सभी आढ़तियाें ने भी बिना किसी विराेध के दिनेश के नाम पर समर्थन दिया। प्रधान दिनेश भौक्कर ने कहा कि पानीपत अनाज मंडी के सभी आढ़ती एक दूसरे की बाताें का सम्मान करते हैं। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, यशपाल ग्राेवर, दुलीचंद, मनाेज सिठाना, विकास, रविंद्र बिंझाैल, निर्मल कदियान, संदीप दहिया माैजूद रहे।