फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडदंगबाजी की सूचना पर पहुंची डॉयल-112, शराबी ने पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर में हुडदंगबाजी की सूचना पर पहुंची डॉयल-112 ईवीआर के पुलिसकर्मियों के साथ हुडदंगबाजी कर रहे शराबी ने मारपीट कर दी। आरोपी ने पुलिस की गाड़ी का ईंट मारकर शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू किया और आरोपी के खिलाफ आठ मरला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉयल-112 के चालक सिपाही रवि कुमार ने बताया कि वह ईएसआई कृष्ण और एसपीओ रोहित के साथ गाड़ी पर तैनात था। 21 मई को रात नौ बजकर 32 मिनट पर सूचना मिली कि राजनगर गली नंबर एक में एक युवक शराब पीकर हुडदंग बाजी व लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो एक शराबी युवक अपने घर की छत पर चढ़कर कॉलोनी निवासियों को गालियां दे रहा था।
उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने छत पर पड़ी ईंट से पुलिसकर्मियों और गाड़ी पर हमला इससे गाड़ी श्रतिग्रस्त हो गई। आरोपी ने नीचे उतरकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व मारपीट की। जिसके बाद आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राज नगर निवासी जोगिंद्र सिंह के रूप में बताई। आठ मरला चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें