फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंतजार में बैठे 180 बुखार रोगियों की आएगी डेंगू रिपोर्ट, खतरा बरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आज जिला नागरिक अस्पताल से डेंगू के 180 सैंपल की रिपोर्ट जारी होगी। पिछले दो दिन से सैंपल की जांच नहीं हुई है। बुखार के रोगी अपनी रिपोर्ट के इंतजार हैं। जिले में डेंगू का खतरा कम नहीं हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में कमी आने तक डेंगू का खतरा बरकार रहेगा। यह खतरा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बरकार रह सकता है। हालांकि डेंगू के रोगी मिलने की औसत में कमी आई है। 10 नवंबर तक डेंगू के रोगियों के मिलने की औसत आठ-नौ मरीज थी। अब यह घटकर पांच रह गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में डेंगू के 287 मरीज मिल चुके हैं। जिले के लगभग 90 निजी अस्पताल व 28 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन आठ हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। हर रोज डेंगू के 1200-1500 के बीच में टेस्ट भी हो रहे हैं। निजी अस्पताल में मिलने वाले डेंगू के रोगियों के सैंपल की दोबारा जिला नागरिक अस्पताल में जांच हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में खांसी जुकाम व बुखार के रोगियों की ओपीडी सबसे अधिक है। इस साल बच्चों को डेंगू ने बहुत अधिक प्रभावित किया है। इस साल डेंगू के लगभग 60 केस ऐसे आए हैं जिसमें रोगियों की आयु 12 साल से कम थी। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग जागरूकता की कमी को मान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल मार्च में ही एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी थी लेकिन फिर भी लार्वा को डेंगू का मच्छर बनने से नहीं रोक पाया। इस साल लगभग 11 हजार स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है।

वर्जन-


उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू जांच की सुविधा है। सभी केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां पर लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग वहां फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें