फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची समेत छह और केस मिले, डेंगू की दोगुनी हुई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा गहराता जा रहा है। अब डेंगू की रफ्तार दोगुनी हो चुकी है। इस महीने डेंगू के 86 मामले मिल चुके हैं। बुधवार को एक साल की बच्ची समेत डेंगू के 10 केस मिले। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। इस माह हर दूसरे दिन डेंगू के लगभग पांच केस मिल रहे हैं। इस साल अब तक 12 बच्चे डेंगू का शिकार हो चुके हैं। इस बार डेंगू की रफ्तार पिछले वर्ष के मुकाबले तेज है। पिछले वर्ष सितंबर तक डेंगू के 58 केस मिले थे। बुधवार को समालखा में 46 साल के पुरुष, उझा गांव में 16 साल की किशोरी, सेक्टर 25 में 48 साल की महिला, जावा कॉलोनी में 10 साल की बच्ची, कुष्णपुरा में 28 साल की महिला व नवादा गांव में 77 साल के बुजुर्ग की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब तक 62 पुरुष व 46 महिलाएं डेंगू की शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सभी मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब डेंगू के 111 केस हो चुके हैं।। पिछले दिनों हुई बरसात से डेंगू का खतरा बढ़ा है। खाली प्लॉटों व छतों पर पड़े बर्तनों में डेंगू का लार्वा उत्पन्न हो रहा है। डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर दी है। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट फील्ड में उतारी है। इसको छोटा अस्पताल भी कहा जाता है। इसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग ऑफिसर, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात रहते हैं। बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग भी सहयोग कर रहा है।

वर्जन-

डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि आने वाले दिनों में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ने का भय है। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें