फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बम धमाका : सिलिंग प्लान लागू, 44 से बढ़ाकर लगाए 67 नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली में बम धमाके के बाद औद्योगिक नगरी में दूसरे दिन भी हाईअलर्ट रहा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सिलिंग प्लान लागू कर नाकों की संख्या 44 से बढ़ाकर 67 कर दी गई है। खुफिया विभाग को भी सतर्क किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त की गई। एसपी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार की शाम दिल्ली में एक कार में धमाका हुआ था। वह कार हरियाणा नंबर की थी। इस कारण डीजीपी ने हरियाणा को अलर्ट कर दिया था। सोमवार देर रात तक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई थी। मंगलवार को भी पुलिस दिनभर अलर्ट रही। दिन में भी वाहनों की जांच की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ वाले बाजार में तलाशी अभियान चलाया। शाम को सिलिंग प्लान के तहत नाकों पर पहुंचकर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से अपील की कि वह खुद भी संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान रखें। कोई भी लावारिस सामान मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें।
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद जिले में अलर्ट किया गया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पार्किंग में खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-भूपेंद्र सिंह, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें