फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी पर कैंची से हमले के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया। थाना तहसील कैंप की वधावाराम कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी पर कैंची से हमला करने के आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी मित्रपाल उर्फ नितिन निवासी वधावाराम कॉलोनी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि 12 अक्तूबर को वधावारात कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी अजय बाल कटवाने के लिए सैलून पर गए थे। जहां पर मित्रपाल उर्फ नितिन ने सैलून में कैंची से हमला कर घायल कर दिया था। बाद में वह चेक बाउंस के एक मामले में जेल चला गया। सोमवार को पुलिस आरोपी को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई और अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पूछताछ में आरोपी मित्रपाल उर्फ निति ने बताया कि उसका अजय के साथ पैसों के लेन देने का विवाद था। अजय ने उसके खिलाफ चेक बाउंस का कोर्ट में केस डाल रखा था। केस की रंजिश में उसने अजय पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया था। मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें