फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झगड़े में बीच बचाव करवा रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा में झगड़े में एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करवा रही थी। वृद्धा की बेटी का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी मां को पीटा था और उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मां की मौत हुई है। वृद्धा की मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। किशनपुरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी।
विज्ञापन

बिहार के गया जिले की निवाली मंजू देवी ने बताया कि वह पिछले लगभग सात साल से पानीपत के किशनपुरा में पति अनिल व बच्चों के साथ किराए पर रहती है। उसके पति अनिल यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह किशनपुरा में सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उसकी मां चिता देवी (74) कई साल से उसके पास रह रही है। वह उसकी देखभाल करती थी। शुक्रवार सुबह करीब पाैने 10 बजे उसकी मां चिता देवी घर के बाहर बैठकर ब्रश कर रही थी। इसी वक्त उसकी पड़ोसन आरती व नरेश के बीच झगड़ा हो गया।
आरती के बेटी और उसके भाई का बेटा खेलते-खेलते नरेश के घर में घुस गए थे। इस पर नरेश, उसकी पत्नी, उसके बेटे सचिन व नितिन ने दाेनाें बच्चाें काे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। आरती ने इसका विराेध किया ताे हाथापाई करने लगे। उसकी मां चिंता देवी ने नरेश, उसकी पत्नी, बेटे सचिन व नितिन को शांत करने की काेशिश की ताे सचिन ने सब्जी की रेहड़ी उसकी मां पर पलट दी। इन्होंने उसक मां काे थप्पड़ भी मारे। सचिन ने उसकी मां का गला दबा दिया। जिससे वह बेहाेश हाे गईं। वह मां काे लेकर तीन-चार अस्पताल में गए लेकिन सभी जगह उन्हें मृत घाेषित कर दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ गई। लोगों ने आरोपी सचिन काे पकड़कर पुलिस काे साैंप दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। अब शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

वर्जन-
किशनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें