फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तलवार व गंडासियों से युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी में हथियारों से लैस युवकों ने एक कार्यालय में बैठे तीन दोस्तों पर जानलेवा कर दिया। पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीनों दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जग जीवनराम कॉलोनी निवासी गौतम ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन जनवरी की शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त अनिल उर्फ कल्लू, सागर, सरफराज, सरताज, टोनी और अन्यों के साथ टोनी के साथ अपने कार्यालय पर बैठा था। इस दौरान वहां फरमान, मोनू उर्फ चिकना, आरिफ, फैसला, साहिल उर्फ बच्ची, पप्पू और मोनिश उर्फ शूटर सहित करीब 10-12 युवक पहुंचे। उन्होंने उन पर तलवार, गंडासी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और अधमरा होने तक खूब पीटा। इसमें उसके अलावा अनिल उर्फ कल्लू और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। सभी जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इन्होंने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की । सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। इन पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें