फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सात लाख के लेन देन में वेस्ट कारोबारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भैसवाल गांव के पास वेस्ट कारोबारी पर दूसरे कारोबारी ने 10-15 युवकों के साथ मिलकर रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने वेस्ट कारोबारी की दोनों टांगे तोड़ दी। रॉड मारकर एक हाथ को तोड़ दिया। दरअसल आरोपी कारोबारी को वेस्ट कारोबारी के सात लाख रुपये देने थे। इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रहा थी। घायल वेस्ट कारोबारी को उसके साथ कारोबारी ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुटानी गांव निवासी रवि ने बताया कि उसका भैसवाल गांव के पास वेस्ट गोदाम है। सेक्टर छह निवासी अक्षय जैन भी वेस्ट कारोबारी है। अक्षय जैन ने उससे 10 लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन बाद अक्षय जैन ने उसको तीन लाख रुपये का वेस्ट माल दे दिया। अब अक्षय की तरफ उसके सात लाख रुपये पेडिंग थे। वह अक्षय से अपने पैसे मांगता था। इसलिए अक्षय उससे रंजिश रखता था। बुधवार शाम को वह अपने गोदाम के बाहर अपने पड़ोसी प्रदीप कुमार के साथ बैठा था। इसी वक्त अक्षय यहां पर तीन चार युवकों के साथ आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। यह यहां उसको जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद अक्षय 10-15 युवकों को लेकर आया और उस पर रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। उसकी दोनों टांगे तोड़ दी गई। रॉड मारकर उसका हाथ तोड़ दिया गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी उसकी जेब से 24 हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें