फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से किया युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
पानीपत। आरोपी कर्मपाल। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गांव गांजबड़ में आरोपी ने रंजिश के चलते एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच घायल के माता-पिता दौड़कर पहुंच गए तो आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव गांजबड निवासी मेहर सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे पत्नी मलकीयत कौर और बेटे यशपाल के साथ पशुबाड़े में जा रहा था। वह पत्नी के साथ आगे चल रहा था। बेटा पीछे आ रहा था। जब वे गली के मोड़ पर पहुंचे तो कर्मपाल खड़ा मिला। उसके हाथ पीछे थे। बेटे को गाली देते हुए वह आगे बढ़ा और सिर पर तीन से चार बार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में बेटा जमीन पर गिर गया। वह दौड़कर बेटे के पास पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। वह बेटे को सामान्य अस्पताल में लेकर गए, जहां पर बेटे को हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया।
मेहर सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मपाल अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह इससे पहले भी बेटे के साथ मारपीट कर चुका है। मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। पंचायत हुई और मौजूद लोगों ने उनका समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी उसी दिन से बेटे से रंजिश रखे हुए था। आरोपी मौके का फायदा उठाकर बेटे पर हमला किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
- अतर सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें