फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का तिहरा शतक 310 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सावधान! कोरोना नए रिकॉर्ड बनाने की ओर चल पड़ा है। वीरवार को कोरोना के 310 नए मरीज मिले यानी कोरोना ने इस साल पहली बार तिहरा शतक लगा दिया है। इससे पहले 16 जनवरी को कोरोना के 299 नए केस मिल चुके हैं। बस राहत वाली बात यह है कि अभी तक कोरोना से एक ही मौत दर्ज की गई है। 310 नए मरीजों में 25 बच्चे भी शामिल है। ये सभी होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो जनवरी के 20 दिनों में कोरोना के तीन हजार केस मिल चुके हैं। हर रोज 150 की औसत से कोरोना के रोगी मिले हैं। हर रोज 90 की औसत से मरीजों ने कोरोना को हराया है। कोरोना की इस लहर में अब तक जितने मरीज मिले हैं दूसरी लहर में उतने मरीजों में से 70 लोगों की मौत हो गई थी। इसके विपरीत इस लहर में अब तक एक व्यक्ति ने जान गंवाई है।
इस आधार पर डॉक्टरों का मानना है कि इससे साफ है कि तीसरी लहर में कोरोना का स्वरूप सीजनल फ्यू जैसा ही है। अब तीसरे दिन ज्यादातर मरीजों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव मिल रही है। इस लहर में अब तक 16 साल से कम आयु के 184 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बच्चों का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। वीरवार को खोतपुरा सामुदायिक केंद्र के प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। अब वहां पर 12 स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना जांच हुई है। उनकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त होगी। वीरवार को कोरोना से 215 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में ददलाना टाउनशिप, मॉडल टाउन, सेक्टर 11, 12, 13, 17, एल्डिको व समालखा को संक्रमण ने चपेट में लिया है। इन क्षेत्रों से अब तक 750 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वीरवार को भी ददलाना टाउनशिप में कोरोना के नए 39 केस मिले हैं।
जिले का पॉजिटिविटी रेट 6.2 प्रतिशत
जिले में अब तक कोरोना के 33876 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 3,11,396 लोग ठीक हो चुके हैं। 643 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 4,97,555 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.2 प्रतिशत है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत है।
बूस्टर डोज लेने में लापरवाही
10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर के लिए प्रिकॉशन डोज देने का अभियान शुरू किया गया था। 11 दिन में महज 2602 कर्मचारियों ने बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज ली है जो कुल संख्या का 14 प्रतिशत है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। पहले दो दिन में ही 15-17 आयु वर्ग के 45 प्रतिशत पात्रों को कवर करने वाला स्वास्थ्य विभाग 20 दिन में 75 प्रतिशत पात्रों को ही टीके की पहली खुराक दे पाया है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 107.5 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 69 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
15-18 आयु वर्ग: 43,863 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,53,504 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,68,313 को दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मचारियों से अपील है कि वो बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज जरूर लें। कोविड टीकाकरण सबके लिए अनिवार्य है। 15-17 आयु वर्ग के पात्र टीकाकरण में उत्सुकता दिखाए। जिले के 70 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण का कोर्स पूरा हो चुका है। -डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें